एचआईवी को रोकने के लिए मैं कंडोम का उपयोग करता हूँ। यही मेरे लिए वह चीज़ है जो कारगर है।

Available in English


कंडोम

कंडोम पिछले 40 वर्षों से एचआईवी और एसटीआई की रोकथाम की आधारशिला रहे हैं। वे एचआईवी रोकथाम टूलकिट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं।

यह क्या होता है?

कंडोम एक शारीरिक अवरोध है जो गुदा, योनि और फ्रंट-होल सेक्स सहित सेक्स करते समय आपके या किसी और के लिंग पर पहना जाता है।

यह कैसे काम करता है?

कंडोम अवरोध के रूप में काम करते हैं जो सेक्स के दौरान शारीरिक तरल पदार्थ को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जाने से रोकते हैं। एचआईवी और कुछ अन्य STIs कुछ शारीरिक तरल पदार्थों में मौजूद हो सकते हैं।

कंडोम तभी काम करता है जब हर बार सेक्स करते समय उसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए।

मैं इसे कैसे इस्तेमाल करूँ?

सेक्स करते समय कंडोम को आपके या आपके साथी (पार्टनर) के लिंग पर पहना जाता है और फिर बाद में हटा दिया जाता है। कंडोम का सही ढंग से उपयोग करने के लिए, आपको इसे पहनने और उतारने का सही तरीका जानना होगा। और अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें।

न्यूज़ीलैंड एड्स फ़ाउंडेशन का कंडोमका उपयोग कैसे करें वीडियो देखें।

मैं इन्हें कहाँ से खरीद या प्राप्त कर सकता हूँ?

आप फार्मेसियों, सुपरमार्केट, यौन स्वास्थ्य केंद्रों और कुछ एचआईवी/एड्स संगठनों से कंडोम ले सकते हैं।

क्या वे मेरे लिए हैं?

कंडोम व्यापक रूप से उपलब्ध, किफायती और अन्य सभी एचआईवी रोकथाम विधियों के साथ उपयोग के लिए पूरी तरह से अनुकूल हैं। सभी प्रकार के सेक्स के लिए हर समय कंडोम का सही ढंग से उपयोग करना भी वर्तमान में उपलब्ध STI रोकथाम का सबसे अच्छा तरीका है।

जबकि कंडोम आमतौर पर भरोसेमंद होते हैं, पर कभी-कभी वे फिसल सकते हैं या फट सकते हैं। यदि ऐसा होता है, या यदि कंडोम का उपयोग नहीं किया जाता है, तो एचआईवी को रोकने में मदद के लिए जरूरत पड़ने पर पीईपी के बारे में जानें।

यदि आप हर बार यौन संबंध बनाते समय कंडोम का उपयोग नहीं करते हैं, तो अपने डॉक्टर से चर्चा करें कि क्या PrEP आपके लिए सही हो सकता है।

कंडोम और STIs

हाल के शोध से पता चला है कि यद्यपि कंडोम एचआईवी और अन्य STIs को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प है, लेकिन कंडोम का उपयोग आपको हमेशा STIs जीवाणु से सुरक्षा नहीं देगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि क्लैमाइडिया, गोनोरिया और सिफलिस जैसे कुछ बैक्टीरियल (जीवाणु संबंधी) STIs मौखिक (ओरल) सेक्स, रिमिंग (मुख -गुदा संपर्क) और यहाँ तक कि गहरे चुंबन के माध्यम से भी एक से दूसरे व्यक्ति में पारित हो सकते हैं। यदि आप एचआईवी और अन्य STIs को रोकने के लिए नियमित रूप से कंडोम का उपयोग करते हैं तो नियमित रूप से जांच कराना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि यदि आप सम्भवत: किसी STIs के संपर्क में आते हैं, तो इसका शीघ्र निदान और इलाज किया जा सके।

कंडोम एचआईवी की रोकथाम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं

कंडोम से जुड़े सुझाव

याद रखें...

  • कंडोम केवल एक बार उपयोग के लिए होते हैं;
  • यदि आप सामूहिक संभोग सत्र में भाग ले रहे हैं तो प्रत्येक नए साथी (पार्टनर‌) के लिए एक नए कंडोम का उपयोग करें;
  • यदि सेक्स टॉय (खिलौने) साझा कर रहे हैं तो कंडोम का प्रयोग करें। जब भी सेक्स टॉय एक साथी से दूसरे साथी के पास जा रहा हो तो उस पर नया कंडोम लगा दें;
  • तेल-आधारित लुब्रीकेंट लेटेक्स-आधारित कंडोम को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए पानी-आधारित लुब्रीकेंट का उपयोग करना सबसे अच्छा है;
  • कंडोम को बिस्तर के पास रखें या कुछ अपने पास रखें ताकि उत्तेजना के समय आप उन तक आसानी से पहुँच सकें, चाहे आप अपने घर पर हों, उसके घर पर हों या कहीं और हों।

कंडोम STIs के खिलाफ सबसे अच्छी सुरक्षा हैं